शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी ने लौरिया के कुछ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
सबसे पहले बीकेजी कन्या विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डा धनबीर यादव परीक्षा ड्यूटी में होने के कारण विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार निराला उपस्थित रहे।
वहीं निरीक्षण के दौरान राज्य निदेशक कार्तिकेय धनजी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह मध्यान्ह प्रभारी रविरंजन राम एवं वीर कुमार सिंह उपस्थित रहे।
राज्य निदेशक कार्तिकेय धनजी ने बीकेजी कन्या उच्च विद्यालय का कक्षा एवं आइसीटीसी क्लास का निरीक्षण किया इस दौरान विधालय परिसर की साफ सफाई के साथ बचचीयो से संबंधित जानकारी प्राप्त की। वहीं वर्ग में क्या क्या पढ़ाई हुई है शिक्षक विधालय में समय पर क्लास लेते हैं की नहीं इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।
वहीं विधालय में शिक्षक की उपस्थिति के बारे में तथा विषयवस्तु पर संबंधित जानकारी प्राप्त की।
बीकेजी के निरीक्षण के बाद राज्य निदेशक व शिक्षा अधिकारी की टीम कस्तुरबा आवासीय विद्यालय लौरिया का भी औचक निरीक्षण की।
निरीक्षण करने के दौरान कस्तूरबा विद्यालय में चापाकल कैंपस के बाहर लगाने को कहा।
वहीं राजकीय मध्य विद्यालय कन्या लौरिया में निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन को अविलंब तुड़वाने हेतु प्रधानाचार्य को निर्देश दिया।
आइसीटीसी एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया इस दौरान विधालय परिसर की साफ सफाई के साथ बचचीयो से संबंधित जानकारी प्राप्त की।वहीं विधालय परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने बताया की जांच के दौरान विधालय की व्यवस्था ठीक पाई गई।साथ ही पठन पाठन के साथ साफ सफाई भी ठीक रहा।
मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद वार्डन ममता कुमारी अनिता कुमारी
अश्वनी तिवारी प्रदीप पासवान रमेश कुमार ज्योति कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।


0 Response to "शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी ने लौरिया के कुछ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।"
एक टिप्पणी भेजें