लौरिया नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव के एककईस फरवरी को साहु जैन स्टेडियम लौरिया में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
पच्चीस हजार राजद कार्यकर्ता जुटेंगे लौरिया। रणकौशल
चंपारण में आगमन को लेकर राजद के वरीय नेता सह पुर्व विधानसभा प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह ने कहा की तेजस्वी जी के कार्यक्रम को लेकर चंपारण के सभी राजद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।
राजद के संगठन मजबुती एवं कार्यकर्ता में उत्साह भरने एवं जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा।तीन दर्जन त्वरण द्वार लगाए जाएंगे। वहीं पुरे चंपारण मैं होडिंग व पोस्टर लगाए जाएंगे।साथ ही गाजे बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर है।
वहीं सत्रह साल बनाम सत्रह महीने के कार्यकाल में जो तेजस्वी जी के नेतृत्व में विकास का आयाम लिखे गए।लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।साथ ही आम जनता को जनकल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई गई।
वर्तमान परिवेश में डबल इंजन की सरकार के किसान विरोधी व मजदूर विरोधी नीति पर पुंजीपतीयो के हाथ कठपुतली की सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से दुर करने हेतु कार्यकर्ता में न इ जोश एवं उमंग के साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साह भरने हेतु नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी आ रहे हैं।वे यहां जनसभा में आम जनता से रुबरु होकर अपनी बात रखेंगे।
वहीं तैयारी समिति में अनेक महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
वहीं राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने लौरिया में अधिक से अधिक संख्या में जुटने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया।

0 Response to "लौरिया नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव के एककईस फरवरी को साहु जैन स्टेडियम लौरिया में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज।"
एक टिप्पणी भेजें