-->
लौरिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविशवास कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर लौरिया में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

लौरिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविशवास कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर लौरिया में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

 




लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

21 फरवरी को साहु जैन स्टेडियम लौरिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविशवास कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर लौरिया में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे पश्चिम चंपारण बेतिया के संगठन प्रभारी सह विधायक बाजपट्टी मुकेश यादव।

राजद के जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी के साथ प्रधान महासचिव अमर यादव राजद नेता सह प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी इंद्रजीत यादव नीरज तिवारी अब्बास अहमद शेख भोला कादिर अंसारी सदरे आलम कुरैशी मुकेश यादव अनिता भारती साहेब यादव संजय यादव रंभु प्रसाद यादव प्रभु प्रसाद यादव अंगुर आलम प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव डा सद्दाम हुसैन सहित दो दर्जन राजद के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे विधायक मुकेश यादव व जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया की जनविशवास यात्रा को सफल बनाने को लेकर जिले से पच्चास हजार राजद कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचेंगे।

सत्रह साल बनाम सत्रह महीने के बीच तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो विकास कार्य व रोजगार मुहैया कराया गया है उसे आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही तेजस्वी जी का आगमन हो रहा है।

वहीं राजद नेता सह पुर्व विधानसभा प्रत्याशी शंभु तिवारी ने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

0 Response to "लौरिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविशवास कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर लौरिया में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article