स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत हुआ बेकार नाले के पानी घर में घुस रहा तो भी नहीं दे रही है ध्यान सरकार।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में अधूरे नाले के निर्माण के कारण पानी का निकासी नहीं होने के कारण कॉलोनी के लोग तथा टीचर ट्रेनिंग के शिक्षक एवं छात्राओं की समस्या दिन प्रतिदिन बत से बतर होती जा रही है।जिस के कारण गंभीर बिमारी का फैलने का डर बना रहता है। वार्ड नंबर 11 के लोगों तथा टीचर ट्रेनिंग के प्राचार्य रोशन कुमार गुप्ता का कहना है कि अधूरे नाले के निर्माण के कारण से जो पानी निकासी की लिए गिरता है। वह पानी एक जगह ही एकत्रित हो रहा है। जिसके कारण जल जमा बनी रह रही है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि टीचर ट्रेनिंग के द्वारा जो पानी युज किया जाता है उसे नाले में ना करके इसी तरह गिरा दिया जाता है। जिससे वह पानी नाले में न होकर खुला ही गिरता है। और वह पानी एकत्रित होकर जम जाती है। अधूरा नाली निर्माण के कारण पानी भी नहीं बह पता है। और वह पानी हम लोग के घर में ओवरफ्लो होकर नाले के ऊपर से होते। हुए हम लोग के घरों में आता है जिससे हम लोग का खाना भी खाना दुर्लभ हो गया है। साथ ही इसे गंभीर बीमारी होने की संभावना बनी रहती है।


0 Response to "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत हुआ बेकार नाले के पानी घर में घुस रहा तो भी नहीं दे रही है ध्यान सरकार।"
एक टिप्पणी भेजें