गोली लगने से इलाजरत वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत।
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
शुक्रवार के दिन देर शाम ललन भगत को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर किया था घायल।
सिद्धी विनायक अस्पताल बेतिया में इलाज के दौरान रविवार की शाम हो गई मौत।
मृतक नगर पंचायत लौरिया के वार्ड 6 निवासी स्व रामधनी भगत के पुत्र ललन भगत है।
इस मामले में घायल ललन ने पुलिस के समक्ष अज्ञात व्यक्ति द्वारा टहलने के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने की बात कही है।
मृतक ललन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम।मृतक ललन भगत को तीन पुत्र दिलीप भगत, संदीप भगत, व रामबाबु भगत हैं |सोमवार के दिन सिकरहना नदी घाट पर मृतक का किया परिजनों ने अंतिम संस्कार।
इस सम्बंध में लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया की पुलिस घटना की जांच सुक्षमता से कर रही है दोषी बख्से नही जायेंगे।
0 Response to "गोली लगने से इलाजरत वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत।"
एक टिप्पणी भेजें