-->
भाजयुमो द्वारा ग्रामीण मंडल में लगाया गया युवा चौपाल

भाजयुमो द्वारा ग्रामीण मंडल में लगाया गया युवा चौपाल

 


निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत युवा चौपाल सांगठनिक जिला रक्सौल के रक्सौल विधानसभा के अंतर्गत रक्सौल ग्रामीण मंडल में युवा चौपाल लगाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियां को युवाओं के बीच में रखा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित सांगठनिक जिला रक्सौल के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सूर्यवंशी, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री मदन पटेल, चितरंजन यादव, जिला मंत्री नीरज कुशवाहा, राहुल कुमार, रघुवीर कुमार, प्रीतम कुमार, कन्हैया कुमार, सुदामा कुमार, नितेश शर्मा, रोहन कुमार, विकास शर्मा, विनय कुमार, अनूप शर्मा, श्याम कुमार, विकास पटेल एवं नंदन पटेल आदि लोगों ने भाग लिया।

0 Response to "भाजयुमो द्वारा ग्रामीण मंडल में लगाया गया युवा चौपाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article