-->
पंचायत समिति की बैठक में प्रतिनिधियों ने कई ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाई।

पंचायत समिति की बैठक में प्रतिनिधियों ने कई ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाई।


लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।




प्रखंड परिसर के विशेष सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने किया। बैठक में नल जल, विद्यालय में कहीं भवन ही नहीं बना है या किसी विद्यालय का भवन जर्जर है, नहर से सिंचाई सुविधा ठप है, शौचालय भुगतान, आंगनबाड़ी से संबंधित कई समस्याएं जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत की उठाई। सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने बैठक में कहा कि पंचायत के बारवा काला गांव में स्थित विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। उसी दो कमरे में 3 सौ बच्चें पढ़ाई कर रहे हैं। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वहीं बेलवा लखनपुर पंचायत के मुखिया अनिल राम ने कहा कि मौलानगर के एक कमरे में 4 सौ बच्चें पढ़ रहे तो बसंतपुर पंचायत के मुखिया अजय सिंह उर्फ सरकारी सिंह ने कहा कि इंदुटोला में विद्यालय नहीं है, बच्चें पेड़ के नीचे बैठकर पठन पाठन करते हैं। इधर मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय पाठक ने पंचायत में बिजली के पोल, तार जर्जर होने की बात कही। वहीं तेलपुर के मुखिया मो जावेद ने कहा कि शौचालय का भुगतान अधर में लटका है और उन्होंने पंचायत में खेल मैदान का निमार्ण कार्य कराने की वकालत की। बीडीसी करणराज , राजकेश्वर शर्मा , हरिशर्मा की पत्नी ने कहा कि उनके पंचायत में सिंचाई का ट्यूबवेल बंद है। उपवितरणी गंडक विभाग को कहा जाए कि इसे दुरुस्त कर अविलंब नहरों से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इधर बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के नहीं आने की बात करीब सभी जनप्रतिनिधियों ने कही और कहा कि सेविका अपने केंद्रों पर ध्यान नहीं देती है, केवल राशन उठाव पर ज्यादा दिमाग लगाती हैं। 

सभी जनप्रतिनिधियों को प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने आश्वस्त किया कि आपकी जो भी समस्याएं सदन में आई है, उसे सहानुतिपूर्वक निदान कराने की चेष्टा की जाएगी।

मौके पर वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक बीपीआर ओ सोनाली कुमारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुनम कुमारी मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी रत्नेश तिवारीप्रखंड आपूर्ति कार्यालय के रजनीश कुमार बिजली विभाग के केअलावे प्रखंड अल्पसंख्यक अधिकारी अंशु परासर श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुमारी स्तुति प्रखंड शिक्षा कार्यालय से वीर कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों में संजय पाठक,मो जावेद कन्हैया प्रसाद कुशवाहा,छोटकी देवी, प्रियम्वदा देवी, मो सुलेमान,मैमुन नेषा विशाल मिश्रा रुबी देवी रवीन्द्र राम मुखिया प्रियवंदा यादव मो सुलेमान सरकारी सिंह अनिल राम सुनीता देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

0 Response to "पंचायत समिति की बैठक में प्रतिनिधियों ने कई ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाई।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article