-->
आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग  कार्यालय का लगा रहे चक्कर।

आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग कार्यालय का लगा रहे चक्कर।

 




लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

विभागीय उदासीनता से लोग मुख्यमंत्री के लघु उद्यमी योजना में लाभ लेने हेतु लोग आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु है परेशान।अंचल कार्यालय कर्मी द्वारा शपथ पत्र की जा रही मांग।अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों की उदासीनता से ग्रामीणों का आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। दो सप्ताह से लोग कर्मचारी से लेकर अंचल कार्यालय के कर्मियों तक फरियाद लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी। सोमवार को काफी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे। सीओ के

कार्यालय के पास अपनी व्यथा सुनाने के लिए लोग खड़े रहे। जिसमें कुछ महिलाएं भी रही। समय का इंतजार करते रहे। वहीं सिसवानिया गांव के सोनू कुमार, नसीम अंसारी,अजगर कुमार,मनीष कुमार,अंतिमा,रिंकी,

पिंकी,रानी,संगीता तथा और भी बहुत लोग आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो सप्ताह से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि कभी कर्मचारी नहीं हैं तो कभी अधिकारी नहीं है।

इस संबंध में अंचल अधिकारी लौरिया के दुरभाष नंबर 8544412740पर संपर्क करने पर संपर्क नहीं होने से उनसे पक्ष नहीं जाना जा सका। वहीं इस संबंध में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने बताया की इस योजना के लाभ लेने हेतु लोग आय बनवाने हेतु परेशान हैं।

0 Response to "आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग कार्यालय का लगा रहे चक्कर।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article