-->
एसआरपी हॉस्पिटल द्वारा 10 मार्च को फ्री मेडिकल कैंप का शीतलपुर में होगा भव्य आयोजन : अरविंद

एसआरपी हॉस्पिटल द्वारा 10 मार्च को फ्री मेडिकल कैंप का शीतलपुर में होगा भव्य आयोजन : अरविंद

 


निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ शहर के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल सीआरपी हॉस्पिटल के द्वारा आगामी 10 मार्च दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से मुफ्त मेडिकल जांच और दवा वितरण कार्यक्रम फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन रक्सौल शहर के औद्योगिक नगरी शीतलपुर में जोकीयारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के कारखाना प्रांगण में हो रहा है। जानकारी देते हुए अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में काफी बड़े-बड़े डॉक्टर भाग ले रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक एवं ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार, महिला एवं प्रसूति विभाग पटना से विख्यात चिकित्सक डॉक्टर सोनाली गुप्ता, हड्डी और नस विभाग में ख्याति प्राप्त प्रमुख डॉक्टर आलिंद किशोर, शिशु चिकित्सा के रूप में डॉक्टर राकेश कुमार सहित कई बड़े-बड़े डॉक्टर भाग ले रहे हैं। इस मेगा कैंप में आम जनता का मुफ्त इलाज होगा, साथ ही मुफ्त दवा वितरण का भी लक्ष्य रखा गया है। जानकारी देते हुए पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील भी किया कि सभी लोग आगामी दस मार्च दिन रविवार को लगने वाले इस चिकित्सा शिविर में भाग ले और इस मौके का लाभ उठाएं।

0 Response to "एसआरपी हॉस्पिटल द्वारा 10 मार्च को फ्री मेडिकल कैंप का शीतलपुर में होगा भव्य आयोजन : अरविंद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article