लौरिया अंचल द्वारा 3 मार्च से 31मार्च तक पंचायतवार राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।सीओ नीतेश कुमार सेठ।
शनिवार, 2 मार्च 2024
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया के नवागत अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लौरिया के सभी पंचायत में 3 मार्च से 31 मार्च तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी हल्का कर्मचारी के मौजूदगी में राजस्व कर तथा वंशावली बटवा एवं परिमार्जन आदि कार्यों का शिविर में निष्पादन किया जाएगा। जिन लोगों का जमाबंदी में खाता ,खेसरा रकवा लगान का अघतन करने और पारिवारिक बंटवारा करने हेतु शिविर लगाकर कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। यह सभी आयोजन पंचायत के पंचायत भवन, ग्राम कचहरी , सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने वंशावली के साथ बटवारनामा आवेदन प्राप्त की स्थिति में अंचला अधिकारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।

0 Response to "लौरिया अंचल द्वारा 3 मार्च से 31मार्च तक पंचायतवार राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।सीओ नीतेश कुमार सेठ।"
एक टिप्पणी भेजें