लौरिया प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनने का कार्य प्रारंभ।
104 केन्द्रों पर आयुष्मान कार्ड बनने को हुआ चयन।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
शनिवार के दिन से प्रखंड के 19 पंचायत एवं नगर पंचायत लौरिया में आयुष्मान कार्ड एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हेतु लाभार्थियों को कार्ड बनवाने हेतु104 केनदो का हुआ है चयन।
104केनदो में मात्र 15केनदो पर ही कार्य हुआ प्रारंभ।
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की जिन केन्द्र पर सीएससी एवं भी एल इ के नहीं आने पर नहीं कार्य शुरू हो सका है इस संबंध में रिपोर्ट वरीय अधिकारी को दी गई है।
पंद्रह केंद्र में नगर पंचायत लौरिया में जनवितरण विक्रेता कृष्णा प्रसाद एवं प्रशांत कुमार सिन्हा
तेलपुर पंचायत में मो हसनैन गोनौली डुमरा पंचायत में किसुनमती देवी एवं योगेन्द्र राम।
सिसवनिया पंचायत में सुबाष राव
मठिया पंचायत में सोमदत्त प्रसाद एवं मनमोहन राव। दानियाल परसौना पंचायत में शशिभूषण मिश्रा धमौरा पंचायत में हरीन्द्र राम।
साठी पंचायत में जयनारायण प्रसाद कृष्णावती कुंअर वसंतपुर पंचायत में शिवकुमार साह एवं विक्रमा सिंह के यहां कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड बनाने को लेकर संबंधित राशन कार्ड एवं परिवार के नामांकित सदस्यों के आधार कार्ड का छायाप्रति संबंधित जनवितरण विक्रेता को दुकान पर बनाए जा रहे।
इस कार्ड से परिवार के किसी बीमार सदस्यों का इलाज पांच लाख तक निःशुल्क होगा।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री का लाभार्थी परिवार के नाम पत्र एवं व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र लगना अनिवार्य है।

0 Response to "लौरिया प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनने का कार्य प्रारंभ।"
एक टिप्पणी भेजें