-->
लायंस क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 322ई के द्वितीय उप जिलापाल पद प्रत्याशी लायन संगीता नंदा का किया भव्य स्वागत

लायंस क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 322ई के द्वितीय उप जिलापाल पद प्रत्याशी लायन संगीता नंदा का किया भव्य स्वागत

 


निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों ने अतिथि देवो भव: लोकोक्ति भाव को चरितार्थ करते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई वर्ष 2024-2025* के लिए द्वितीय उप जिलापाल पद की उम्मीदवार लायन संगीता नंदा एवं उनके पति पूर्व जिलापाल लायन प्रकाश नंदा का रक्सौल पहुँचने पर क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन नारायण रूँगटा, फंड रेजिंग चेयरपर्सन लायन हरीश खत्री, एलसीआइएफ कॉर्डिनेटर लायन बिमल सर्राफ की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। उप जिलापाल प्रत्याशी लायन संगीता नंदा ने अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने के लिए रक्सौल लायंस क्लब का निर्णायक वोट अपने पक्ष में करने का विनम्र आग्रह करते हुए भविष्य में रक्सौल लायंस क्लब एवं शहर के विकास में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने क्लब को सिलाई मशीन भी प्रदान किया और कहा कि हुनरमंद बच्चियों को केंद्र खोल कर प्रशिक्षण देते हुए स्वावलंबी बनाने का सार्थक प्रयास करें। साथ ही 06-07 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरपुर बिहार में होने वाले दो दिवसीय, 43वां लायंस जिला अधिवेशन सह वोटिंग में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों को आमंत्रित किया। जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने दी।

0 Response to "लायंस क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 322ई के द्वितीय उप जिलापाल पद प्रत्याशी लायन संगीता नंदा का किया भव्य स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article