जूम मीटिंग करके सिविल सर्जन एवं डीआईओ द्वारा टीकाकरण को लेकर दिए गए कई निर्देश
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / सोमवार को जूम मीटिंग आयोजित कर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि 2 वर्षों तक कोविड महामारी के दौरान 2020 से 2021 तक नियमित टीकाकरण प्रभावित रहा। 2022 से नियममित टीकाकरण को पुनः सुदृढ़ किए जाने के क्रम में कई कदम उठाए गए एवं अभी भी उठाए जा रहे हैं। जिले में मीजल्स एवं रुबेला के केस अभी भी मिल रहे हैं, जबकि इसमें अपेक्षित कमी आई है। फिर भी यह आवश्यक है कि और कुछ कदम उठाए जाएं, जिससे मीजल्स और रुबेला आउटब्रेक्स को नियंत्रित किया जाय। इसी क्रम में 1 मार्च 2024 से 25 मार्च 2024 तक विशेष कार्ययोजना बनाकर, आशा द्वारा गहन सर्वे करवाया जायेगा, जिसमे एमआर-1, एमआर-2 एवं जेई से छूटे हुए 9 माह से 5 साल के बच्चो की सूची तैयार की जाएगी, जिसको चरणबद्ध तरीके से आंगनवाड़ी केंद्रों पे बुलाकर अगले 1 माह में टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. श्रवण पासवान ने सभी प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी को जूम मीटिंग के माध्यम से आदेशित किया कि बीसीएम को नोडल बनाते हुए आशा द्वारा 1 सप्ताह में गहन सर्वे के पश्चात् लाइन लिस्ट तैयार करवाते हुए एएनएम को सब-सेंटर कार्ययोजना हेतु उपलब्ध करवाएं, ताकि उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
0 Response to "जूम मीटिंग करके सिविल सर्जन एवं डीआईओ द्वारा टीकाकरण को लेकर दिए गए कई निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें