-->
लौरिया प्रखण्ड अंतर्गत बिजली चोरी से जलाने में बेलवा के 8 व्यक्तियों पर कुल 1 लाख 8 हजार 5 सौ 9 रुपया जुर्माना लगाया।

लौरिया प्रखण्ड अंतर्गत बिजली चोरी से जलाने में बेलवा के 8 व्यक्तियों पर कुल 1 लाख 8 हजार 5 सौ 9 रुपया जुर्माना लगाया।

 


लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

बिजली विभाग के लगातार गस्ती और छापेमारी से भी बहुत लोग नहीं सुधर पा रहे हैं। विभाग द्वारा चोरी छिपे टोंका फंसाकर बिजली जलाने वाले पर लगातार दबीस दे रही है, लेकिन कुछ व्यक्ति भयमुक्त होकर निर्विवाद

रूप से चोरी का बिजली जला रहे हैं। इसी कड़ी में बेलवा लखनपुर पंचायत में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह ने पूरे दल बल के साथ छापेमारी की, जिसमें 8 लोग बिना कनेक्शन के टोंका फंसाकर बिजली जलाने में धरा गए। जिनपर कुल 1लाख 8 हजार 5 सौ 9 रुपया जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में इनपर एफआईआर दर्ज कराई है। जिनमें बेलवा के अरुण ठाकुर पर 19430 रुपया और सुरेश साह पर 16200 रुपया जुर्माना लगाया है तो वहीं लखनपुर के रीना देवी पर 11260, रंजन प्रसाद पर 10787 रुपया जुर्माना लगाया है, जबकि मौलानगर के राहुल कुमार पर 8811, बंका साह पर 1017, मैनेजर साह पर 13273 और शंभू साह पर 27731 रुपया जुर्माना लगाया है। इधर विद्युत विभाग के लगातार छापेमारी से बिना कनेक्शन लेकर चोरी छुपे बिजली जलाने वाले लोगों में खलबली के साथ हड़कंप मचा हुआ है।

0 Response to "लौरिया प्रखण्ड अंतर्गत बिजली चोरी से जलाने में बेलवा के 8 व्यक्तियों पर कुल 1 लाख 8 हजार 5 सौ 9 रुपया जुर्माना लगाया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article