शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीः एसडीएम ।
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीः एसडीएम । --------------------
बरहज देवरिया। नवागत उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने तहसील में एसडीएम का चार्ज सम्भालने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में होगी । शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं , समाधान दिवस , आइजीआरएस एवं जन सुनवाई से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना तथा इसके अलावा आम जन को समय बद्ध तरीके से सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराई जाएगी । एसडीएम ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की आम जन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े जो भी शिकायतकर्ता शिकायतें लेकर आता है तो उसकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा । शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी । राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों का निस्तारण फरियादियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जाए
गा । एसडीएम ने कहा कि पीड़ित और जरूरतमंद को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य
0 Response to "शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीः एसडीएम ।"
एक टिप्पणी भेजें