-->
वाल्मीकि नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिवालयों में शिव भक्तों के जयकारों से वाल्मीकि धाम गूंज उठा।

वाल्मीकि नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिवालयों में शिव भक्तों के जयकारों से वाल्मीकि धाम गूंज उठा।


वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।

वाल्मीकि नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिवालयों में शिव भक्तों के जयकारों से वाल्मीकि धाम गूंज उठा ।



देवाधिदेव महादेव की अर्चना करने के लिए स्थानीय भक्तों के साथ-साथ सीमावर्ती नेपाल एवं उत्तर प्रदेश के हिस्सों से आए सनातनियों की आस्था का केंद्र जटाशंकर धाम। हालांकि नगर के कालेश्वर शिव मंदिर,चंदेश्वर नाथ महा शिव मंदिर ,नीलकंठ महादेव शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को पुष्प जल अर्पित किया । इस अवसर पर शिवालयों को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था ।जिस का आकर्षण देखते ही बनता था ।शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही मंगला आरती से पूर्व ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी जो दिन चढ़ने के साथ ही शिव भक्तों का सैलाब भी बढ़ता गया। इस अवसर पर सांकेतिक रूप में शिव पार्वती का विवाह होता है तथा धूमधाम से बारात निकलती है जिसमें भूत-प्रेत की वेशभूषा में भक्तजन शामिल होते हैं ।जानकारों की माने तो बरसों बाद दुर्लभ संजोग से इस शिवरात्रि का विशेष महत्व है ।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया।इस मौके पर भारत नेपाल के सैकड़ों भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इस यात्रा का शुभारंभ त्रिवेणी नेपाल स्थित भक्तेश्वर महादेव से किया गया। बाल पुरी शिव मंदिर त्रिवेणी,बालेश्वर महादेव शिव मंदिर, होते हुए नारायणी संगम को पार कर भक्तों का जत्था वाल्मीकि आश्रम जटाशंकर धाम,महाकालेश्वर मन्दिर माता नर देवी मंदिर के दर्शन कर तीन आरडी पूल स्थित चंदेश्वर महा शिव मंदिर होते हुए सुरेश गुप्ता के आवास परिसर में पहुंचे ।जहां समाजसेवी सुरेश गुप्ता के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा में आए भक्तों का भव्य स्वागत किया गया।जलपान के पश्चात पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम चरण में लवकुश घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए गंडक बराज के रास्ते रानीनगर नेपाल के दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर होते हुए केवलानी माता मंदिर पहुंचे। गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम होते हुए पुन: भक्तों का जन सैलाब भक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां परिक्रमा को विराम दिया गया। मौके पर समाज सेवी सुमन कुमार, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

0 Response to "वाल्मीकि नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिवालयों में शिव भक्तों के जयकारों से वाल्मीकि धाम गूंज उठा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article