लौरिया जमाबंदी व जमीन संबंधी मालिकाना कागजात दुरुस्त कराने हेतु कवायद शुरू।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ के निर्देश पर अंचल कार्यालय लौरिया से राजस्व कैंप लगाया गया है जिसमें जमाबंदी में सुधार व स्व अभिप्रमाणित करते हुए अपने नाम पर जमाबंदी कायम करने के कार्य अंचल प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है।
बसवरिया पराउटोला पंचायत के बसवरिया वार्ड 11 मुसहरी विद्यालय में राजस्व कर्मचारी द्वारा कैंप लगाकर जमाबंदी में सुधार एवं संबंधित वारिसों के नाम पर कार्य शुरू कर दिया गया है। कैंप में राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार द्वारा जमाबंदी के कार्य हेतु कार्य शुरू कर दिया गया है।राजस्व शिवीर लगातार 31 मार्च तक अंचल क्षेत्र में लगातार लगाया जाएगा।
मौके पर विनय तिवारी धनंजय ओझा बबुनन महतो हरिंदर महतो प्रमोद महतो चंदन कुशवाहा सतीश कुशवाहा शुभ नारायण शाह अवधेश पांडे विजय पांडे राजन पांडे सुमन पांडे शशि ओझा आदी उपस्थित रहे।
0 Response to "लौरिया जमाबंदी व जमीन संबंधी मालिकाना कागजात दुरुस्त कराने हेतु कवायद शुरू।"
एक टिप्पणी भेजें