-->
हर्शोल्लास से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा

हर्शोल्लास से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा

 हर्शोल्लास से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा, ध्वनि से गुंज


उठा बरहज नगर । -------------------- प्रशासन की कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था में सम्पन्न हुआ शिव बारात । -------------------- बरहज , देवरिया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भक्ति का दिखा नजारा। जहां मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ नगर के श्रीराम जानकी नीलकंठ महादेव मंदिर से भगवान शंकर की भव्य शिव बारात महंत मुन्नादास महाराज के अगुवाई में निकाली गयी। गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ निकली भगवान शिव की बारात को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। बारात में शामिल भगवान शिव तथा उनके गणों की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे भी लगते रहे। अपरान्ह को मंदिर परिसर से विशाल रथ पर निकली शिव की बारात में शामिल बाराती पैदल ही चल रहे थे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बैंड बाजे तथा हाथी-घोड़े के साथ निकली इस शिव बारात में शामिल भक्त हर हर महादेव के नारे भी लगाते रहे। ज्यों-ज्यों बारात आगे बढ़ती गयी, इसमें शामिल भक्तों की संख्या बढ़ती चली गयी। मंदिर परिसर से निकली भगवान शिव की बारात पटेल नगर, हनुमान गढ़ी, थाना रोड, मेन रोड, रुद्रपुर रोड पैना रोड से होकर गुजरी। इस दौरान भगवान शिव के भक्ति गीतों की धुन पर बाराती झूमते रहे और भगवान शिव के जयकारे भी गूंजते रहे। जिस मार्ग से बारात गुजर रही थीं छतों से लोग बारातियों का फूल वर्षा करके स्वागत कर रहे थें। दर्जनों शिव भक्त स्टॉल लगाकर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था किए हुए थे । सतर्कता के लिए शिव बारात के साथ क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम व। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के जवान भी चलते रहे। इस अवसर पर रामकेश्वर जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया, श्याम जायसवाल, मदन लाल गुप्ता, जितेन्द्र भारत, विवेक गुप्ता, अनिल वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, अनिल चौरसिया, मनोज गुप्ता, उमेश यादव, अमित शर्मा, राजन भुर्जी, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजकुमार निषाद, हीरालाल गुप्ता, मुन्ना रावत, जयराम चौहान, देवता गोड़िया, संजय मद्धेशिया सहित हजारों शिव भक्त मौजुद रहें।

UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "हर्शोल्लास से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article