-->
विश्व के अग्र परिवारों को एकजुट करना उद्देश्य

विश्व के अग्र परिवारों को एकजुट करना उद्देश्य




आस के प्रांतीय अध्यक्ष बंसल का प्रतिपादन  

संगठन का जालना,छत्र पती संभाजी नगर,कन्नड,छत्रपती संभाजी नगर, पूना दौरा

प्रतिनिधि, 7 मार्च

नागपुर - सिर्फ भारत ही नहीं संपुर्ण विश्व में अग्रबंधु हर क्षेत्र में अग्रणी है इसके बावजूद समाज में आज भी कई कुरितियां और वित्तीय असुंतलन है इसी को देखते हुये समस्त समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (आस) कार्य कर रहा है. ऐसा प्रतिपादन प्रांतीय अध्यक्ष रामचरण बंसल ने जालना,कन्नड, पूना संगठन विस्तार दौरे के दौरान किया.

कोलकाता मुख्यालय वाले आस के महाराष्ट्र राज्य इकाई के संस्थापक अध्यक्ष रामचरण अग्रवाल (बंसल ), वैवाहिक परिचय सम्मेलन की प्रभारी सौ शितल राजकुमार केडिया एवम् जालना इकाई के सदस्य श्री राजेश जी कामड , सौ सिमा पंच की उपस्थिति में जालना जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें

श्री शाम अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रवाल (बरांजली वाले), श्री जतिन अग्रवाल, सचिव श्री सौरभ लोहिया, सह सचिव श्री सागर धनराज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौ वंदना देविदान, सह कोषाध्यक्ष:- सौ मिता पित्ती, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती सावित्री मलावत, संगठन प्रभारी श्री आकाश तालुका, सहप्रभारी सौ ममता अग्रवाल का समावेश है.इस अवसर पर जालना की सभी अग्र संस्था के पदाधीकारी भी उपस्थित थे।एवं उन्होने अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का आत्मिक स्वागत किया।तथा 8 जुन को कोलकाता मे होने वाले अग्र अलंकरण समारोह के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

पुणे में रामचरण बंसल, और कन्नड शाखा अध्यक्षा श्रीमती शितल राजकुमार केडिया देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति समाज सेवी सनातनी श्री पवन सराफ,समाज सेवी श्री विजय मित्तल, डाॅ श्री संजीव अग्रवाल के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की एवं उन्हें अग्र अलंकरण समारोह के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया.

0 Response to "विश्व के अग्र परिवारों को एकजुट करना उद्देश्य"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article