महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को योगापटि के मंदिर में भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। योगापटि के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आए।
ब्यूरो चिफ पश्चिमी चंपारण
योगापटि के बलुआ भवानीपुर पंचायत के राम जानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शिव पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा योगापटि में महांशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महांशिवरात्रि उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे से ही शिव पूजा के लिए उमड़ने लगे। बाद दोपहर तक पूजन का सिलसिला जारी रहा। कई मंदिरों में श्रद्धालु कतारों में लग शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे। शहर में सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए थालियां व पूजन सामग्री हाथ में पकड़े इधर-उधर आते-जाते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध,दही, घी, शक्कर, शहद, मिठाई, फल, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल चढ़ा जहां पूजन किया। वहीं जलाभिषेक भी कराया। गया
0 Response to "महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को योगापटि के मंदिर में भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। योगापटि के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आए। "
एक टिप्पणी भेजें