सिसवनिया पंचायत में दावते इफ्तार के दौरान अमन शांति की मांगी गई दुआएं।
प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी भी इफ्तार पार्टी में शामिल।
लौरिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया प्रखंड में सिसवनिया पंचायत के विसुनपुरवा टोल प्लाजा के पास इस वर्ष भी शुक्रवार की शाम दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार में रोजादारो के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी व पत्रकार लोग शामिल हुए। पूर्व से चली आ रही आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता इफ्तार का लोगो ने सराहना किया। समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल रहे। प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने बताया कि सिसवनिया पंचायत के विसुनपुरवा में पूरे देश में अमन शांति,आपसी भाईचारा कायम रहे इस उद्देश्य को लेकर दावते इफ्तार का आयोजन किया गया है।पत्रकार नौशाद ने समाज में अनोखा मिशाल कायम किया है। इफ्तार पार्टी का आयोजन पत्रकार नौशाद के द्वारा किया गया। वही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी गंगा जमुना का तहजीब देते हुए आपसी भाईचारे का मिशाल बताया।
मौके पर ज्योती शंकर सिंह दीनानाथ ठाकुर मुन्ना सिंह इम्तेयाज संजय तिवारी आशीष कुमार आशीष पांडे अनवर अंसारी, बैतूलाह अंसारी, मो आज़ाद,छोटे अंसारी, औरंगजेब, सोनू, समीम अंसारी,सकिल अंसारी, फ़ैयाज़ अंसारी, इम्तेयाज अंसारी , अबास अंसारी, जिकुरल्लाह अंसारी सहित सैकड़ों रोजेदार शामिल रहे।

0 Response to "सिसवनिया पंचायत में दावते इफ्तार के दौरान अमन शांति की मांगी गई दुआएं। "
एक टिप्पणी भेजें