जीविका दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत।
बुधवार, 6 मार्च 2024
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
निर्भय होकर मतदान करेंगे, देश का हम सम्मान करेंगे।
लौरिया प्रखंड जीविका कार्यालय के तत्वाधान में बुधवार को उत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड,लौरिया तथा तिरंगा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, साठी में आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर मतदाता जागरूकता रैली,शपथ ग्रहण तथा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में शामिल सैकड़ों जीविका दीदीयों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जागरूक किया गया तथा लोगों से अपील किया गया कि निर्भीक होकर अपना मतदान करें। इस अभियान को जीविका द्वारा प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

0 Response to "जीविका दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत।"
एक टिप्पणी भेजें