भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति वंदन पदयात्रा व गोष्ठी का आयोजन ।
--------------------मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराती हुई- सविता गुप्ता
बरहज /देवरिया:- मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बाबा राघवदास महिला महाविद्यालय बरहज में आयोजित नारी शक्ति वंदन पदयात्रा व विचार गोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन , इस आयोजन द्वारा मोदी सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए कदम और योजनाओं को लोगों से साझा किया गया, भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष व राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर दर्शना श्रीवास्तव ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार में जिस तरीके से महिला शक्ति को बढ़ावा दिया है. इसकी झलक पूरे देश में देखने को मिल रही है. 2014 -15 आर्म्ड फोर्स में केवल 3 हजार महिला अधिकारी थी. आज उनकी संख्या 10 हजार से ज्यादा है. उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा मकान दिए गए. इसमें 66 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं. जन धन योजना में भी 55 प्रतिशत से ज्यादा खाता महिलाओं के खोले गए हैं.बेटियों को स्मार्टफोन भी दिए गए पूर्व सभासद विमला विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है देश की नारी सशक्त होगी तो हमारा समाज सशक्त होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है. साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया गया है कि और भी कई कार्य होने हैं जिसके लिए हमें आगे भी मोदी सरकार की जरूरत है.
वहीं नगर के जयनगर व तिवारीपुर वार्ड में पदयात्रा के दौरान महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सविता गुप्ता व नगर अध्यक्ष ममता पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है. महिलाओं के लिए मोदी सरकार नई योजना को लेकर आई है जिसका फायदा करोड़ों महिलाओं को मिला है. इसमें प्रमुख रूप से उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, शौचालय योजना, ऋण योजना शामिल है मोदी सरकार के प्रयास से ही महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है. इस दौरान पूर्व सभासद विमला विश्वकर्मा,सिद्धि तिवारी, सीमा पासवान, विधी तिवारी, प्रियंका, विमला देवी,रीना, अर्चना, सुनीता, डॉ सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ रजनीश दीक्षित,भाजपा नेता विवेक गुप्त, सन्नी विश्वकर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया, जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य
0 Response to "भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति वंदन पदयात्रा व गोष्ठी का आयोजन ।"
एक टिप्पणी भेजें