युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा के अध्यक्षता में नारी शक्ति फिटनेस दौड़।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड विकास अधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित ने कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रयास किया गया है अगर नारी शक्ति फिट रहेगी तो हमारा समाज देश भी फिट रहेगी इसलिए नारी शक्ति को फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।
युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा मे बताया कि भारत देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है आदि आबादी अगर सही दिशा में कार्य करेगी फिट रहेंगे तो हमारा समाज और देश भी फिट रहेगी।
इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांदनी द्वितीय स्थान भारती कुमारी तृतीय स्थान पूजा कुमारी को मिला मुख्य अतिथि द्वारा उनको सम्मानित किया गया और उपहार दिए गए।
मौके पर पूर्व स्वयंसेवक रितेश कुमार सौरभ कुमार रवि पटेल संतोष कुमार अलका कुमारी बेबी कुमारी पिंकी मंजू अर्चना चांदनी पूजा निशा अभय पासवान निशा कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 Response to "युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा के अध्यक्षता में नारी शक्ति फिटनेस दौड़।"
एक टिप्पणी भेजें