महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में हुई तैयारियां।
लौरिया का महाकालेश्वर शिव मंदिर में तैयारी हुई पूर्ण।
लौरिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया के नगर पंचयात के हॉस्पिटल परिसर स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि को लेकर
सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लौरिया नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्रो के सभी शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। विशेष रूप से भक्तों के आने और यहां पूजन करने को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान के जलाभिषेक को लेकर भी भक्तों को लाइन में खड़े होने के लिए निर्धारित स्थान किया गया है।
मुख्यालय स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन हजारों भक्त के पहुंचने की उम्मीद है।
वही मिथलेश सिंह ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के साथ भगवती पार्वती का विवाह इसी पावन बेला में सम्पन्न हुआ था। हमलोग इस महाशिवरात्रि के पर्व को धूम धाम से मानते है।
उन्होंने ने बताया कि मंदिर के पूजा समिति द्वारा यहां सभी व्यवस्थाएं बेहतर कर दी गई है।
मौके पर संजय कुमार, डिम्पल सिंह , नन्हे कुमार, गौरव, विवेक सिंह, आयुष्मान, रंजीत, विशाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
0 Response to "महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में हुई तैयारियां।"
एक टिप्पणी भेजें