-->
जो हिमालय की चोटी पर चढ़ता है वहीं उतरता है:सांसद राधामोहन सिंह बोले- कुछ लोग प्रयास में लगे है कि उनका टिकट कन्फर्म हो जाए

जो हिमालय की चोटी पर चढ़ता है वहीं उतरता है:सांसद राधामोहन सिंह बोले- कुछ लोग प्रयास में लगे है कि उनका टिकट कन्फर्म हो जाए

 


संवाददाता विक्की कुमार पूर्वी चंपारण

मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह छतौनी से होकर गुजरने वाली एनएच 28 ए के पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे। जहां मंच से ही उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने पहली बार उनके टिकट पर सवाल पर विरोधियों को जवाब दिया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि जो हिमालय की चोटी पर चढ़ता है, वहीं नीचे उतरता है।चाहे वो चिड़िया हो या हेलिकॉप्टर सभी को जमीन पर आना ही पड़ता है। ऐसे कई उदाहरण उन्होंने विरोधियों को दिया। दरअसल 59 करोड़ की लागत से छतौनी, अवधेश चौक पर ओवर ब्रिज, डुमरिया, फाजुडिय और मोतिहारी के प्रवेश द्वार पर बापू की मूर्ति स्थापित करने कार्य का शिलान्यास करने सांसद पहुंचे थे।इस दौरान उनके साथ बिहार के पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह, हरसिद्धि और गोविंदगंज विधायक और एनएचआई के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद सांसद राधामोहन सिंह का बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

नौ बार मोतिहारी से लड़ा चुनाव

सभा को संबोधित करते हुए राधामोहन सिंह ने कहा मैं मोतिहारी से नव बार चुनाव लड़ चुका हूं, केंद्र में कृषि मंत्री भी रहा। आजकल कुछ लोग चर्चा कर रहे है कि टिकट मिल जाए इस लिए मोतिहारी में लगातार उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे है। ताकि उनका टिकट कन्फर्म हो जाए, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि जो ऊंचाई पर चढ़ता है वही नीचे गिरता है।बात मोतिहारी में योजना के उद्घाटन और शिलान्यास की तो मैं इस धरती पर जन्म लिया हूं, मेरा फर्ज है की मैं इस क्षेत्र का विकास करू, जब मेरा बेटा पोता जाए और पूछे की यह किसका किया हुआ है तो लोग बताए कि यह आपके पिता का किया हुआ है।

0 Response to "जो हिमालय की चोटी पर चढ़ता है वहीं उतरता है:सांसद राधामोहन सिंह बोले- कुछ लोग प्रयास में लगे है कि उनका टिकट कन्फर्म हो जाए"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article