-->
वाल्मीकि नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जमीन मुखिया ने सीओ से भुमि उपलब्ध कराने की मांग।

वाल्मीकि नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जमीन मुखिया ने सीओ से भुमि उपलब्ध कराने की मांग।


वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।


वाल्मीकि नगर पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयन किया गया था। लेकिन यहां कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन ही नहीं मिल पा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर पंचायत के मुखिया पन्नालाल शाह ने बताया कि मैं ने बगहा दो सीओ से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। बताते चले की वाल्मीकि नगर पंचायत को पांच वर्ष पूर्व ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। अब ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने की कयावाद की जा रही है।इसके तहत ग्राम पंचायत के धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चल रहा है। ग्रामीणों को एक ही जगह पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जहां से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाने की योजना है। 

 वाल्मीकिनगर पंचायत में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाने के लिए जमीन ही नहीं मिल सकी है। इसके अलावा यहां पर स्वच्छता को लेकर अन्य कार्य हो चुके हैं। अब जमीन के लिए सीओ से गुहार लगाई गई है।पंचायत में एक ही स्थान बनाए जाएंगे कूूड़ाघर

ग्राम पंचायत में एक ही स्थान पर कूूड़ाघर बनाए जाएंगे। यहीं से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। इसके बाद कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। विभाग के मुताबिक, कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में कूड़ा एकत्र कर कंपोस्ट और जैविक खाद बनाई जाएगी।

0 Response to "वाल्मीकि नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जमीन मुखिया ने सीओ से भुमि उपलब्ध कराने की मांग।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article