जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माँ माहेश्वरी धाम मंदिर व मेला का किया निरीक्षण
राम नवमी को लाखों माँ भक्तो की होती है भीड़
सीसी कमरों सहित चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद
हमीरपुर मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर सरीला तहसील के भेड़ी ग्राम मे स्थित माँ माहेश्वरी मंदिर 52 सिद्ध शक्ति पीठो मे 22 सिद्ध शक्ति पीठ स्थान है। नवरात्रि के प्रथम दिवस से पूर्णिमा तक विशाल मेला का आयोजन होता है।रामनवमी को जवारा व विशाल सांग यात्रा निकाली जाती है। रामनवमी को लाखों माँ भक्तो की भीड़ होती है। जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने मंदिर सहित मेला परिसर का जायजा लिया। पानी लाइट सीसी कैमरो सहित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सरीला प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, मेला समिति अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान, मंदिर समित अध्यक्ष अरुण द्विवेदी सहित मेला व मंदिर समिति मौजूद रही।।
UPN TV मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माँ माहेश्वरी धाम मंदिर व मेला का किया निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें