-->
भाजपा के मंच पर ट्रांश शारदा क्षेत्र के प्रधानों सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को नहीं मिला सम्मान, मंच से कार्यकर्ताओं को उतारने को लेकर समर्थकों में उबाल

भाजपा के मंच पर ट्रांश शारदा क्षेत्र के प्रधानों सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को नहीं मिला सम्मान, मंच से कार्यकर्ताओं को उतारने को लेकर समर्थकों में उबाल



लखीमपुर खीरी -पीलीभीत / हजारा क्षेत्र । यूं तो चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं तो वहीं तीन - तीन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। 

तो वहीं दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ट्रांश शारदा क्षेत्र के ग्राम- मुरैनियां गाँधी नगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहाँ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि जिस ग्राम में जनसभा रखी गई थी उस ग्राम के प्रधान को ही मंच पर प्रत्याशी को सम्मानित करने के लिए नहीं बुलाया गया इसी तरह अन्य प्रधानों सहित और जनप्रतिनिधि भी मंच से अछूते रह गए। 

कुछ लोग जो मंच पर पहुँच भी गये थे उंन्हें तथाकथित लोगों ने मंच से ही उतरवा दिया गया जिससे वे अपने को अपमानित महसूस करते हुए अपनी पीड़ा को जनता के बीच रखने के उपरांत मोर्चा खोल दिया है। 

इस मामले को पटाक्षेप करने के लिए मा. विधायक बाबूराम पासवान ने अगुवाई कर दी है मिली जानकारी के अनुसार बातचीत जारी है। 

इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है तो वहीं चुनावी मौसम भी गर्म है । इसलिए चुनावी रणनीतिकार् भी इस तरह की घटना को शय और मात की नजर से देखते हैं।

अब देखने वाली बात यह है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस घटना को किस नजर से देखती है और कौन सी रणनीति अपनाती है जिससे इस तरह की घटनाओं पुनरावृत्ति न हो।

UPN TV

ब्यूरो= मनोज प्रजापति

0 Response to "भाजपा के मंच पर ट्रांश शारदा क्षेत्र के प्रधानों सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को नहीं मिला सम्मान, मंच से कार्यकर्ताओं को उतारने को लेकर समर्थकों में उबाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article