खागा नगर में ईद की नमाज आपसी भाईचारे वा प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की
जनपद फतेहपुर खागा तहसील
आज दिनांक 11.04.2024, दिन गुरुवार ,को खागा नगर में आपसी भाईचारे वा प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को ईदगाह की मुबारकबाद दी,आज खागा नगर के नईबाजार मोहल्ले स्थिति ईदगाह में आज सुबह 8 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम आफताब हाफिज जी द्वारा नमाज पढ़ाई गई।सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से उपजिलाधिकारी अतुल कुमार गंगवार,क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,की अगुवाई में अपराध निरीक्षक दिनेश मिश्र,कस्बा इंचार्ज सत्यप्रकाश पाठक सहित समस्त तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।हमेशा की ही भांति ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईदगाह सहित बस स्टाप स्थिति नूरी मस्जिद में मौजूद रहकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों द्वारा नूरी मस्जिद के पेश इमाम जावेद हाफिज जी वा चुन्ना भाई जी द्वारा आपसी भाईचारे के लिए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल सहित समस्त व्यापार मंडल के मौजूद पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया ।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल सहित जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,अनिल साहू,व्यापार मंडल खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,बसपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सिपाही लाल यादव,बसपा जिला अध्यक्ष डाक्टर दीप गौतम,नगर दिलीप गौतम फूलचन्द्र गौतम निगदेव राव आदि बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा सरबत एवं जलपान की ब्यवस्था किया गया सपा नेता इंदल सिंह,अंकित सिंह सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहें
संवाददाता सुशील कुमार
0 Response to "खागा नगर में ईद की नमाज आपसी भाईचारे वा प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की"
एक टिप्पणी भेजें