लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णा नगर में चार अभियुक्त वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधिक्षक गणेश प्रसाद साहा जनपद खीरी के निर्देशन में वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम वह चुनाव को शांतिपूर्ण निपटा ने के उद्देश्य से चल रहे वारंटी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष निराला तिवारी सम्पूर्णानगर के नेतृत्व मे दिनांक 13.04.2024 को थाना सम्पूर्णानगर के उ0नि0 राम कुमार साहनी मय टीम के थाना क्षेत्र के शान्ति नगर से निषादनगर मोड़ पर बहद ग्राम शान्तिनगर से हरिप्रसाद रैदास निवासी ग्राम खुशीनगर थाना पलिया जनपद खीरी 2.शिवा पुत्र राकेश रैदास निवासी ग्राम मुसाफिर नगर थाना पलिया जनपद खीरी 3.विनोद कुमार पुत्र गामा प्रसाद रैदास निवासी ग्राम मुसाफिर नगर थाना पलिया जनपद खीरी 4. जागेश्वर कुमार पुत्र गामा प्रसाद रैदास निवासी ग्राम मुसाफिर नगर थाना पलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद मोटर मय पंखा, 01 अदद सीलिंग फैन, 400/- रूपया नगद बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना संपूर्ण नगर में विधिक कार्यवाही की गयी मामला थाना संपूर्णा नगर खीरी का।
UPN TV
ब्यूरो= मनोज प्रजापति
0 Response to "लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णा नगर में चार अभियुक्त वारंटी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें