जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया प्रखंड क्षेत्र के लाकड़ सिसई पंचायत के साहूवाताड़ वार्ड एक टोला कंचन पुर में मंगलवार को विकास मित्रों के माध्यम से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी आंगनवाड़ी केंद्र 26 से शुरू होकर पूरे गांव होते हुवे राम जानकी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को विशेषकर महादलित समुदाय के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि एक एक वोट का महत्व है। अपना वोट जरूर डालें। यह लोकतंत्र का आधार है। इस दौरान नारा लगाया गया कि लोकतंत्र हो तभी महान,जब करें हम मतदान; जागो जागो हे मतदाता, आप भारत के भाग्य विधाता; मेरा वोट मेरा भविष्य; युवा शक्ति का है काम,शिक्षा,सेवा और मतदान।
प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों के हाथों में चुनाव स्लोगन संबंधी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।
प्रभात फेरी में विकास मित्र राजेंद्र राम,श्यामसुन्दर राम,रामराजी देवी, मंजू कुमारी,आशा देवी,रेणु देवी,संध्या कुमारी,दीपक महतो,सहित अन्य शामिल थे।

0 Response to "जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है।"
एक टिप्पणी भेजें