सड़क बनने से ग्रामीणों और राह गिरो में खुशी का माहौल
बहुप्रतिक्षित मुख्य मार्ग थाना- हजारा से रामनगर तिराहा चीनी मिल गेट तक मा. जितिन प्रसाद (लो.नि.वि) मंत्री जी के विशेष कृपा और मा. बाबुराम पासवान(विधायक)जी के अथक प्रयासों से कार्य शुरु हो गया। राहगीरों में खुशी की लहर दौड़पड़ी राहगीरो और ग्रामीणों ने बताया मैं ऐसे मुख्यमंत्री को प्रणाम करता हूं जिन्होंने राष्ट्रहित मैं कार्य किया संपूर्णा नगर से गांधीनगर तक लगभग 5.8 किलोमीटर मार्ग को बनाना और चौड़ीकरण होना सुनिश्चित हुआ है बहुत जल्दी कार्य पूर्ण किया जाएगा। संपूर्ण नगर चीनी मिल होने के कारण गांधीनगर हजार कबीरगंज रामनगर शास्त्री नगर शांति नगर बहादुर नगर चंदा नगर नेहरू नगर ऐसे तमाम गांव के किसानों को संपूर्णा नगर चीनी मिल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। एक तरफ से जेसीबी से खुदाई हो रही दूसरी तरफ रोलर से बराबर भी किया जा रहा। लोक निर्माण विभाग के जेई अनूप जी ने बताया कि पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्ण नगर को जोड़ने वाली सड़क 1 किलोमीटर सड़क हैंड ओबर हुई है। संपूर्ण नगर मिल तिराहे से थाना हजारा तक बनानी है। सौंदरणी करण तथा चौड़ीकरण का कार्य होगा सड़क 19 करोड़ की लागत से बन रही है।
UPN TV
ब्यूरो= मनोज प्रजापति
0 Response to "सड़क बनने से ग्रामीणों और राह गिरो में खुशी का माहौल"
एक टिप्पणी भेजें