भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस ।
बरहज,देवरिया । शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस । पार्टी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय जनसंघ था। 1977 में आपात काल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण के लिए जनसंघ का अन्य दलों में विलय हुआ। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र भारत ने किया। इस अवसर पर रामधनी गोंड, अमरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह,अभयानंद तिवारी, धर्मवीर सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा,विजय कुमार विश्वकर्मा,गौरव जायसवाल,छोटेलाल तिवारी, संजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजुद रहें।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य
0 Response to "भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस ।"
एक टिप्पणी भेजें