-->
रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने


रिपोर्ट - सुरेश विश्वकर्मा मंडल ब्यूरो चीफ महोबा।

मामला रेलवे स्टेशन महोबा का है जहां पर विशालकाय खदान में दो दिनों से गौ वंश के फंस जाने की चर्चा खास है।

महोबा रेलवे विभाग के द्वारा नव निर्माण हेतु बेतादाद गड्ढा खोदा कर मिट्टी खनन किया गया है ।




गड्ढा इतना विशाल कर दिया गया है कि अगर बरसात का जलभराव हो गया तो किसी बड़ी अनहोनी की है आशंका।

अगर आज गौ सेवक बजरंगी टीम समय पर नहीं पहुंचती तो निश्चित ही भूख प्यास से तड़पते गौवंश की जान जाने से कोई नहीं बचा पाता।

अगर रेल विभाग द्वारा खोदे गए विशाल गड्ढा के पास वाले संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई जाती अवश्य कोई भी अनहोनी हो सकती है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा शीघ्र ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराया जाये जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से लोगों को निजात मिल सके।

0 Response to "रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article