कटनी शहडोल बायपास में हुआ भीषण हादसा मौके में कार सवार चार लोगों की मौत
एन एच आई या आरटीओ किसकी गलती की सजा भूकते बेकासुर
एनएचआई की लापरवाही आई सामने सुर्खी मोड़ जो की घटना का पर्याय बना हुआ है वहा किसी प्रकार का बोर्ड या कोई जानकारी नोटिस न होने के कारण आए दिन हो रहे हादसे ।
बिना फिटनेस के तेज रफ्तार में दौड़ रही बसे लंबी रकम ले अनफिट बसों को मिल रहा परमिट अधिकारी बने अंजान
कटनी-शहडोल मार्ग पर जुहली ग्राम के समीप सुरकी टैंक मोड़ पर गुरुवार की शाम एक बस और एक कार में आमने-सामने सीधी भिड़त हो जाने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई । इस घटना के सभी मृतक कटनी के ज़ुहली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं । हासिल जानकारी के मुताबिक कटनी शहर के एनकेजे थाना अन्तर्गत जुहली ग्राम के पास सुरखी टैंक मोड़ में गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे एक बस और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए वही बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना में जुहली निवासी प्रियांशु दुबे, रोहन दुबे और अतुल मिश्रा और राज पटेल बताए जा रहे हैं । घटना के बाद गंभीर घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहाँ डाक्टरों ने जांच के बाद चारों युवको को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है, कि बीते दिनों जुहली गाँव मे नादन हार में जहरीली गैस का रिसाव होने से चार लोगों की मौत हुई थी । जिसमें दुबे परिवार के दो युवक भी शामिल थे । आज कार और बस में हुई घटना में जो दो युवक घटना में मृत हुए है वे उसी दुबे परिवार के है। घटना के बाद से ही परिजनों को का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसर गया है।


0 Response to "कटनी शहडोल बायपास में हुआ भीषण हादसा मौके में कार सवार चार लोगों की मौत"
एक टिप्पणी भेजें