-->
11 करोड़ 43 लाख रुपए के 8 किलोग्राम अवैध सोने के साथ 2 भारतीय नेपाल में गिरफ्तार !

11 करोड़ 43 लाख रुपए के 8 किलोग्राम अवैध सोने के साथ 2 भारतीय नेपाल में गिरफ्तार !

 



विक्की कुमार ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण

रक्सौल।(UPN) पड़ोसी देश नेपाल के मकवानपुर जिला स्थित हथौड़ा से 11 करोड़ 43 लाख रुपए के अवैध सोना के साथ 2 भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विशेष सूचना मिलने के बाद प्रहरी उपनिरीक्षक विश्वराज खड़का के नेतृत्व में प्रहरी टोली ने हथौड़ा उपमहानगरपालिका वार्ड-15 रातोमाटे चेकपोस्ट स्थित पूर्व-पश्चिम सड़क खंड के पथलैया से हथौड़ा की तरफ आ रहे बागमती प्रदेश 02-047 प 7803 नंबर की स्कूटर को रोककर जांच किया गया, इस दौरान भारत के महाराष्ट्र के सांगली जिला के 27 वर्षीय राहुल भीटीहाल पर शक हुआ, जिसकी तलाशी ली गई, जिसके शरीर और स्कूटर के विभिन्न भागों में छुपा कर रखे हुए सोने जैसा पदार्थ बिना बिल के बरामद हुआ। बरामद सोने जैसी सामग्री का वजन करने के बाद कुल 8 किलो 1 सौ 43 ग्राम सोना निकला, जिसकी कीमत 11 करोड़ 43 लाख 57 हजार 878 रुपए 650 पैसा है। उसके साथ ही बैठे अभिषेक अजीनाथ कुटी को भी गिरफ्तार किया गया है।

0 Response to "11 करोड़ 43 लाख रुपए के 8 किलोग्राम अवैध सोने के साथ 2 भारतीय नेपाल में गिरफ्तार !"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article