झरेखापुर मण्डल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
मंगलवार, 12 अगस्त 2025
Comment
रिपोर्ट • एस के शर्मा सीतापुर
झरेखापुर (सीतापुर)।विधान सभा हरगांव के झरेखापुर मंडल मे भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व मे बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा झरेखापुर से बड़ेलिया चौराहे पर पहुंची वहां पर मंडल उपाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओ के लिये जलपान की व्यवस्था की।तिरंगा यात्रा कृ समापन पर मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम मे मौजूद सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया और कहा सभी लोग अपने घरों व प्रतिष्ठान पर पंद्रह अगस्त तक तिरंगा झंडा अवश्य लगायें। इस मौके पर चंद्रभाल कनौजिया, मण्डल महामंत्री अनुज शुक्ला,सुधीर मिश्रा,अंशू दीक्षित,उमेश गुप्ता,शिवकमल सिंह,अजय अवस्थी,अशोक सिंह,रामनन्दन राना,अभय सिंह,योगेश शुक्ला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "झरेखापुर मण्डल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा "
एक टिप्पणी भेजें