-->
तस्करों पर शिकंजा : 32 जोड़ी पशु तस्करी मामले में आधा दर्जन तस्करों को चौतरवा पुलिस ने भेजा जेल

तस्करों पर शिकंजा : 32 जोड़ी पशु तस्करी मामले में आधा दर्जन तस्करों को चौतरवा पुलिस ने भेजा जेल



प चम्पारण बगहा से की ब्यूरो रिपोर्ट :-

प चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना पुलिस ने 32 जोड़ी पशुओं की तस्करी मामले में सोमवार को चौतरवा पुलिस ने आधा दर्जन पशु तस्करों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा है। तथा चौतरवा पुलिस की छापेमारी में बरामद 32 पशुओं को आदर्श हिन्दू गो मंदिर बगहा भेजा जा रहा है। गौरतलब हो कि शनिवार की रात छापेमारी अभियान चला कर बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने एन एच 727 मुख्य मार्ग के पडरी चौक के समीप एक खटाल से 32 जोड़ी मवेशी को बरामद किया था। तथा आधा दर्जन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार की थी। साथ ही मवेशियों को ले जाने वाले 9 पीकप भान को भी जब्त करते हुए तीन बाईक को भी बरामद किया गया था। चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पूंज के नेतृत्व में पडरी गांव के राकेश राम के अड्डा से 32 जोड़ी मवेशियों को बरामद की गई थी। तथा आधा दर्जन पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 9 पीकप भान को जब्त किया गया, तथा तीन बाईक भी बरामद की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान पूर्वी चम्पारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव के जाकिर मियां, सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका गांव के शेख कराखुल व किरीयाद, चौतरवा थाना क्षेत्र के पडरी गांव के तरुण कुमार, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेडिहारी गांव के मो अरमान, योगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के औरंगजेब खान को न्यायिक हिरासत में बगहा सोमवार को भेजा गया।

0 Response to "तस्करों पर शिकंजा : 32 जोड़ी पशु तस्करी मामले में आधा दर्जन तस्करों को चौतरवा पुलिस ने भेजा जेल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article