-->
जन की बात, जन के साथ, विकसित चम्पारण के संघर्ष का मिल कर करें आगाज - दिनेश अग्रवाल

जन की बात, जन के साथ, विकसित चम्पारण के संघर्ष का मिल कर करें आगाज - दिनेश अग्रवाल



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की भारत का निर्माण करने का लिया संकल्प - वाल्मिकि नगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के युवा प्रत्याशी

प चम्पारण बगहा से ब्यूरो रिपोर्ट :-

जन की बात, जन के साथ,विकसित चंपारण के संघर्ष का,मिलकर करे आगाज, इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री के सपनों का भारत का निर्माण करने का संकल्प पूरा करने के लिए वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के भावी उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल "गांव की ओर चलो"अभियान के तहत वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर प्रखंड के मठिया पंचायत में जन कल्याण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्य समिति सदस्य मो शमी अख्तर खान ने लोगो को संबोधित किया। तथा भाजपा कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल को माला तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल जाति धर्म से ऊपर उठकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मोदी जी की जन कल्याणकारी योजना जैसे उज्जवला योजना,विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान कार्ड योजना,लखटकिया दीदी आदि जैसे योजनाओं के बारे में लोगो को बताया, तथा जागरूक किया तथा साथ ही यह भी कहा की इन योजनाओं का लाभ लेने में यदि कोई परेशानी आती हैं, तो मुझसे संपर्क करे।अब कोई भी गरीब परिवार मोदी जी के योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहेगा।चाहे वह कोई भी जाति धर्म का हो।साथ ही शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा,मोबाइल रिपेयरिंग,जनरेटर सेट रिपेयरिंग,फ्रीज रिपेयरिंग आदि जैसे टेक्टिकल शिक्षा प्राप्त कर अपनी बेरोजगारी दूर कर सकते हैं।इस प्रकार दिनेश अग्रवाल ने शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को जागरूक किया।"चंपारण बदलेगा तो बदलेगा बिहार, इसलिए विकसित चंपारण श्रेष्ठ बिहार"का नारा देते हुए लोगो को जागरूक किया। तत्पश्चात विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया एवम ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनकी बहुत सारी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो शेख रिजवान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मो हसन ईमाम खान,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला लोकसभा अध्यक्ष मो नदीम साह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला,पंचायत अध्यक्ष जदयू के अनिल कुमार कुशवाहा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "जन की बात, जन के साथ, विकसित चम्पारण के संघर्ष का मिल कर करें आगाज - दिनेश अग्रवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article