ससुराल जा रहे युवक के साथ मारपीट।
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी अपने ससुराल जा रहें बाइक से एक युवक को बाइक सवार लोगों ने मारपीट का घटना प्रकाश में आया है। जख्मी युवक से तीस हजार रूपए लूट कर फरार होने की घटना घटी है। मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है । पीड़ित बाइक सवार लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी नथुनी यादव के पुत्र अनिल यादव ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है दिये आवेदन में उसने बताया है कि वह अपने घर मठिया से शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी गांव में बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल जा रहा था तभी स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुरवा कुटी के स्थित पहुंचा तो पूर्व से ही हरपुरवा गांव निवासी मोती चौधरी के पुत्र इंदल चौधरी व सुभाष चौधरी ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसे रोकने का इशारा किया जब वह बाइक नहीं रोका तो उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिए और जमकर धुनाई कर दी । साथ ही लोहे के रड से उसके सर पर प्रहार किया जिससे उसका सर फट गया उसके बाद दोनों आरोपी उसके पॉकेट में रखें तीस हजार नगद रुपए लेकर फरार हो गए उसके बाद सूचना पर पहुंचे ससुराल के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गये जहा के डाक्टरों ने उपचार किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक इंदल चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है ।
0 Response to "ससुराल जा रहे युवक के साथ मारपीट।"
एक टिप्पणी भेजें