-->
लौरिया केन युनियन प्रांगण में जनप्रतिनिधियों ने वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक के विदाई समारोह आयोजित किया गया।

लौरिया केन युनियन प्रांगण में जनप्रतिनिधियों ने वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक के विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 

प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक को मोमेंटो एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

वहीं जनप्रतिनिधियों ने एस प्रतीक के कार्यकाल की भुरी भुरी प्रशंसा की।

उप समाहर्ता ने विदाई समारोह में सभी व्यक्तियों को निष्पक्ष कार्य करने का आह्वान किया।



सरकारी नौकरी में अफसर या सरकारी कर्मचारी का एक जगह से दूसरे जगहों पर स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। मैंने आपके बीच प्रशिक्षण में कैसे करीब छः माह बिता दिया , इसका पता ही नहीं चला। उक्त बातें सोमवार को कोपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित अपने विदाई समारोह में वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मैंने लौरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में अपने कार्यों से पहुंचे लोगों का नियमानुसार कार्य किया। कार्यलयकर्मियों से जनता का कार्य ससमय कराया और उनकी सेवा सरकारी अधिकार के तहत कराने की पुरी चेष्टा की। वरीय उप समाहर्ता ने सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने प्रशिक्षण स्थल लौरिया को अपने जेहन में लेकर जा रहा हूं। लौरिया के लोग अच्छे हैं और यह ऐतिहासिक स्थल है।

इधर अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि श्री प्रतीक अपने कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। ये अपने प्रशिक्षण काल में पूरे लौरिया प्रखंड के बीडीओ और सीओ बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। किसी व्यक्ति विशेष से बिना प्रभावित हुए सारे कार्यों को ईमानदरीपूर्वक कार्य किया। इसे लौरिया की जनता इन्हें हमेशा याद रखेगी। इसके बाद वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में वीरेन्द्र उपाध्याय ने सुमित्रानंदन पंत की पंती सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।और । मौके पर प्रमुख शंभू तिवारी के साथ,मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय पाठक मो सुलेमान मो जावेद मो जहीर अंसारी विनोद शर्मा अनिल कुमार बीरेंद्र उपाध्याय मैंमुल्लाह अंसारी मलखान सिंह मनोहर तिवारी हरिकेशवर शर्मा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार हरेंद्र राय इफ्तिखार अहमद अमर राम करणराज पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी व्यक्ति शामिल थे।

0 Response to "लौरिया केन युनियन प्रांगण में जनप्रतिनिधियों ने वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक के विदाई समारोह आयोजित किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article