पुलिस महा निदेशक के आदेश पर पुलिस पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
मझौलिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
मझौलिया थाना परिसर में बुधवार के दिन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महा निदेशक के आदेश पर पुलिस पदाधिकारीयों को पांच बिंदुओं पर संकल्प दिलाया।इस दौरन थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों को संकल्प दिलाने के दौरान बोला कि किसी भी प्रकार की शिकायत,एफ आई आर दर्ज होने पर वादी को सूचित करूंगा,महिला से सम्बंधित अपराध में महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा कांडों के निष्पादन में सहयोग करूंगा, सीसीटीवी से निगरानी करना,थाना पर आम नागरिकों से सेवा की भावना से मित्रवर व्यवहार करूंगा,कांडों का अनुसंधान एंवम निष्पादन ससमय करूंगा। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार,मुकेश कुमार,बिहारी प्रसाद निराला,बीरबल यादव,शंभू कुमार साह,भूपेश कुमार, शमशाद अहमद,अनुज कुमार,शौकत अली, पूजा कुमारी सिमरन कुमारी एक बाली राय ,मोहम्मद औरंगजेब खान समेत कई जवान मौजूद थे।
0 Response to "पुलिस महा निदेशक के आदेश पर पुलिस पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।"
एक टिप्पणी भेजें