-->
लौरिया प्रखंड कार्यालय के विशेष सभागार में वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एवं सीओ एस प्रतीक के प्रशिक्षण समाप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

लौरिया प्रखंड कार्यालय के विशेष सभागार में वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एवं सीओ एस प्रतीक के प्रशिक्षण समाप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 



लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने की।

वहां नवपदस्थापित अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ एवं बीडीओ आदित्य दीक्षित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कर्मीयों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की वरीय उपसमाहर्ता एस प्रतीक के मृदभाषी व उनका व्यवहार आम जनों के लिए सर्व सुलभ था सबका सुनते थे और सभी फरियादियों का उनके कार्य संपन्न हेतु विभागीय निर्देश देते थे।

कार्यक्रम में उनको बुके देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

वहीं वरीय उपसमाहर्ता एस प्रतीक ने कहा की छौ महिने के कार्यकाल में यहां के लोगों व कर्मीयों द्वारा भरपूर प्यार व सम्मान दिया गया।सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा की लौरिया उनके लिए यादगार रहेगा।

वहीं नवपदस्थापित अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने भी कहा की अंचल के सारे कार्य ससमय निष्पादन होंगे।

वहीं बीडीओ आदित्य दीक्षित ने कहा की प्रखंड कार्यालय में सभी विकास कार्य पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण करायें जायेगे। वहीं कार्यक्रम में पंचायत सचिव बनारसी राम द्वारा भी संबोधित किया गया।मौके पर नरकटियागंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

वहीं सभी कर्मचारियों द्वारा वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

0 Response to "लौरिया प्रखंड कार्यालय के विशेष सभागार में वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एवं सीओ एस प्रतीक के प्रशिक्षण समाप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article