-->
देश के युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: डॉ संजय जायसवाल।

देश के युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: डॉ संजय जायसवाल।

 


बेतिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नौतन विधानसभा के उत्तरी मंडल में जगदीशपुर व चनपटिया विधानसभा के मझौलिया उतरी मंडल के भानाचक शक्ति केंद्र पर नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद डॉ.संजय जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव जी,जिला महामंत्री मुन्ना तिवारी जी,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा जी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।              

सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं को सरकार की उपलब्धियां व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओ के लिए कौशल विकाश योजना चलाकर युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार के अवसर दे रही है।         

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश के युवा पीढ़ी लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने को संकल्प को लेकर बैठा हुआ है जिसके चलते विपक्षी पार्टियों का मौकापरस्त गठबंधन पूरी तरह विफल होना तय है।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान के समय में हम सभी युवा मोदी जी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 2024 में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएंगे

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि नमो युवा चौपाल कार्यक्रम बेतिया संगठन जिला के सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित करके नए पीढ़ी के युवाओं पार्टी के मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि आज सैकड़ो युवाओं ने भाजपा का सदस्यता भी ग्रहण किये है।कार्यक्रम का संचालन नौतन उतरी में स्थानी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष कुशवाहा व मझौलिया उतरी में स्थानीय मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर भाजपा के महामंत्री मुन्ना तिवारी जी,मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल जी, भाजयुमो के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा,मुकेश कुशवाहा,महामंत्री किशन श्रीवास्तव,अशोक सिंह,संजय यादव जी,रवि राज सिंह,धर्मेंद्र पासवान,रीतेश राय,अजय गुप्ता,सतेंद्र सिंह,राकेश कुशवाहा जी सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

0 Response to "देश के युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: डॉ संजय जायसवाल।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article