-->
सुरेन्द्र चौधरी को मिली क्षेत्रीय जिम्मेदारी

सुरेन्द्र चौधरी को मिली क्षेत्रीय जिम्मेदारी



भाजपा बस्ती जिले के पूर्व जिला संयोजक सोशल मीडिया सुरेन्द्र चौधरी को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी। बीते बृहस्पतिवार साम को गोरखपुर क्षेत्र द्वारा जारी की गई भाजपा क्षेत्रीय सोसल मीडिया की सूची। आपको बता दें के सुरेन्द्र चौधरी बस्ती के मुंडेरवा नगर पंचायत के रहने वाले हैं जो लगातार बस्ती जिले से भाजपा के सोशल मीडिया जैसी महत्वपूर्ण विभाग में मण्डल से लेकर विधानसभा, जिले में विभिन्न दायित्वों पर रह चुके हैं।

क्षेत्रीय सह संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा के जिस तरीके से पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उसी तरह मैं पार्टी के लक्ष्य को भेदने में अपना योगदान दूंगा। उन्होंने कहा के जिस प्रकार मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार है उसी प्रकार हम समाज में जन जन तक प्रधानमंत्री जी के तमाम कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचने का काम करेंगे जिससे हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकेंगे। आपको बता दे के क्षेत्र द्वारा सूची जाते होते ही लगातार पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं, सुभचिंतकों के बधाई संदेश मिल रहे हैं। जिनमे क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद आजमगढ़ निरहुआ, सांसद गोरखपुर रवि किशन, अजय सिंह गौतम, अभिषेक कुमार, विद्यामानी सिंह, अभिनव उपाध्याय, आदि तमाम लोग ने दी बधाई।

  रिपोर्ट मोहम्मद टीपू

 उत्तर प्रदेश डिजिटल न्यूज़

               बस्ती

0 Response to "सुरेन्द्र चौधरी को मिली क्षेत्रीय जिम्मेदारी "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article