-->
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक लग्जरी गाड़ी की चोरी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक लग्जरी गाड़ी की चोरी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया

 कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक लग्जरी गाड़ी की चोरी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया


। पुलिस के मुताबिक एक शातिर चोर ने एक वाहन नरसिंहपुर से यह कहते हुए बुक किया कि उत्तर प्रदेश से मुजरिम को लेकर आना है मैं जेल का पुलिस कर्मी हूं। बाद में शातिर चोर वाहन चालक को चकमा देते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गया।इस मामले में वाहन मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश प्रारंभ कर दी। विभिन्न टोल नाकों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के सीतापुर जा पहुंची और वहां से गाड़ी समेत चोर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

इनकी रही मुख्य भूमिका

प्रकरण को सुलझाने में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, उप निरीक्षक संतराम यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, ब्रजेंद्र उर्मलिया, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, अंजनी मिश्रा, आरक्षक शेख यूसुफ, रजनीश टेकाम एवं अभिषेक सिंह राजावत ने अहम भूमिका निभाई।

0 Response to "स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक लग्जरी गाड़ी की चोरी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article