-->
आरसेटी देवरिया में अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

आरसेटी देवरिया में अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

 


देवरिया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में घरेलु अगरबत्ती के प्रशिक्षण का नया बैच प्रारम्भ सोमवार को प्रारम्भ हुआ। जिसमें देवरिया जिले के प्रत्येक ब्लाकों से 35 प्रशिक्षणार्थी है। जिसका उद्घाटन निदेशक श्री राकेश कुमार जी द्वारा द्वीप प्रवजल्लित एवं पुष्पाजंलि कर के किया गया। इस अवसर पर आरसेटी देवरिया के निदेशक श्री राकेश कुमार संकाय रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियो द्वारा स्वागत गीत गाकर माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। श्री राकेश जी ने प्रशिक्षणार्थियो को बताया कि घरेलु अगरबत्ती पर स्वरोजगार कर अगरबत्ती व धूपबत्ती की माँग की पूर्ति हेतु उत्पादन कर लोग रोजगार के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकते सकते है। सम्बन्धित जानकारी के बारे में बताया गया। आज के समय में अगरबत्ती व धूपबत्ती की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। कम से कम लागत मे महिलाये घर से इस रोजगार को सरलता से कर सकती है व आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संकाय रत्नमाला मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सविस्तार से बताया और आरसेटी के नियम के बारे में भी उनको अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26.02.2024 से 06.03.2024 तक चलेगा। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है इसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर घरेलु अगरबत्ती का स्वरोजगार कर स्वालम्बी बन सकेगे।

UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "आरसेटी देवरिया में अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article