भाविप के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर,
लगा मरीजों का तांता
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / शनिवार को शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सचिव कैलाश चंद्र कैलाश चंद्र काबरा एवं मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग विभाग के अभिमन्यु कौशिक व आदित्य एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं विवेकानंद जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग विभाग के पदाधिकारी को परिषद का प्रतीक चिन्ह एवं सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। परिषद के सेवा संयोजक योगेन्द्र प्रसाद एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा तथा स्वस्थ समर्थ संस्कारित परिषद का मूल अवधारणा है, जिसके तहत आज का यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार, डॉ.भाग्यमणी पेट एवं आँत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. दीपनारायण सिंह जेनरल फिजिशियन ने अपनी सफल सेवाएं दी। शिविर में से दो सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए इसमें से हड्डी रोग ,पेट एवं आँत रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित रोगियों ने सेवाएं ली तथा उनके बीच डॉक्टर्रस के परामर्श पर दोनों ही संस्थाओं के द्वारा दवा भी नि:शुल्क वितरित की गयी। शिविर में वजन, बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेबल की नि:शुल्क जाँचों से डॉक्टरों ने मरीजों के रोग का विश्लेषण किया। इसके अतिरिक्त डॉक्टर के परामर्श पर पचास से अधिक मरीजों का ईसीजी जाँच की गयी। शिविर में आये गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मेदांता पटना में इलाज कराने की सलाह दी गयी। भिन्न-भिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों ने एक ही फोरम पर सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मेदांता के मार्केटिंग विभाग के अभिमन्यु कौशिक एवं आदित्य तथा नर्सिंग स्टॉफ संगीत कुमारी व कंचन साहु एवं जीडीए गोलू कुमार तथा मेदांता लैब जाँच के शिवम कुमार शिविर की व्यवस्थाओं के सफल नियोजन में भागीदारी रही। शिविर को सफलीभूत करने में परिषद के उमेश सिकारिया, सीताराम गोयल, अवधेश सिंह, नीतेश कुमार सिंह, विजय कुमार साह, सुरेश धनोठिया, विनोद केशरीवाल, अरविंद जायसवाल आदि उल्लेखनीय योगदान दिया। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।
0 Response to "भाविप के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर,"
एक टिप्पणी भेजें