संत माईकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों के कार्यक्रम देख आनंदित हुए अभिभावक
• सारण एएसपी एवं रक्सौल एसडीपीओ सहित पहुंचे कई दिग्गज
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार /बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य संत माइकल इंग्लिश स्कूल कर रही है।इतने छोटे जगहों पर पटना जैसा शैक्षणिक माहौल बनाकर रखना यह स्कूल व बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए बेहतर संदेश है। उक्त बातें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सारण जिला के एएसपी डा. राकेश कुमार ने शनिवार को शहर के बाइपास स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बच्चों से कहा कि परिणाम के पीछे नहीं जाना है, संघर्ष जारी रखना है। बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी बिहार ही नहीं देश-विदेश में अपना नाम रौशन करें। वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन सारण जिले के एएसपी डा. राकेश कुमार, रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, सभापति प्रतिनिधि सुरेश यादव, उपसभापति पुष्पा देवी, संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता, रिपूराज राइस मिल के प्रोपराइटर रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, एसआरपी अस्पताल के निदेशक डा. सुजीत कुमार, एसीटी पारा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कुमार मनीष, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, प्रो. रमाशंकर प्रसाद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. एन. अख्तर, पूर्णिमा भारती, डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता, एवं सचैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरूण गुप्ता सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि रक्सौल जैसे शहर में संत माइकल इंग्लिश स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान आए अतिथियों को विद्यालय के चेयरमैन अरूण कुमार सिंह व निदेशक अजीत कुमार सिंह के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान करीब 150 अभिभावकों को भी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा देकर लोगों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का लगातार प्रयास है कि बच्चें को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार दे। हमें बच्चों में वास्तविक गुणवता लानी है। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं के द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक का आयेाजन किया गया। जिसे अभिभावक व अतिथियों के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौशला अफजाई किया गया। वहीं वृद्धा आश्रम पर आयोजित नाटक देखकर कई महिलाएं रोती नजर आई। वहीं अंत में फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के चेयरमैन अरूण कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रमुख उद्योगपति संजय गुप्ता, कृष्णा साह, नेपाल आंखा अस्पताल के चेयरमैन मो. निजामुद्दीन, लायंस क्लब के अध्यक्ष शंभू प्रसाद चौरसिया, राकेश कुशवाहा, फखरूद्दीन आलम, सैफुल आजम, आलोक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, सन्नी पटेल, भैरव गुप्ता, प्राचार्य एम. सत्यजीत दास, शिक्षक राजेश कुमार, रितू दास सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे।
0 Response to "संत माईकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों के कार्यक्रम देख आनंदित हुए अभिभावक"
एक टिप्पणी भेजें